भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी सेक्टर-2, भिलाई में छत्तीसगढ़ क्लब द्वारा आयोजित इंडिपेंडेंस डे फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए। देशभक्ति और खेल भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन ने युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा सांसद विजय बघेल, मैत्री विहार स्कूल के डायरेक्टर संजीव सर, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रश्मि सिंह एवं उनकी पूरी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस शानदार आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ क्लब की पूरी टीम, आयोजकों एवं विशेष रूप से सभी प्रतिभागी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री सोनी ने बताया कि खेल हमारे युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें और हमारे बच्चे खेल के क्षेत्र में भिलाई एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें, यही शुभकामना है।
