रिसाली/स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम पूरे नगर पालिका निगम रिसाली के विभिन्न वार्डों मे मनाया गया। कुल 17 जगहों पर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के कर कमलों से झंडा फहराया गया।
सर्वप्रथम नेवई भाठा लोक नगर चंद्र नगर के बीच ग्राउंड मे फिर मरौदा स्टेशन के विभिन्न वार्डों से होते हुए रुवाबांधा के मानिकपुरी समाज भवन तक उसके बाद भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के नव निर्माणाधीन कांग्रेस भवन मे ध्वजारोहण किया गया। साथ मे प्रमुख रुप से भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुकुंद कुमार भाऊ,जिला प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी चंद्रकांत कोरे, जिला महासचिव श्रीमती संगीता सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पटेल, पालिका निगम रिसाली प्रथम महापौर श्रीमती शशि अशोक सिन्हा, पार्षदगण,पूर्व पार्षद,पूर्व एल्डरमेन, कांग्रेस के मंडल अध्यक्षगण एवं कांग्रेस के वरिष्ठ साथीजन,आम जनमानस के साथ साथ युवा कांग्रेस के पदाधिकारी
एनएसयूआई कांग्रेस के पदाधिकारीगण और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बहुत ही अच्छे से खुशियों भरे माहौल मे स्वतंत्रता दिवस को नगर पालिका निगम रिसाली के कांग्रेसजनों के द्वारा मनाया गया। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
