महासमुंद/ग्राम परसट्टी के विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशवंत तुषार साहू जी सम्मिलित होकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का हिस्सा बनने,विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों, शिक्षकों के समर्पण और ग्रामीणजनों के उत्साह ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया। बच्चों के चेहरे पर तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति प्रेम देखकर मन गर्व और प्रसन्नता से भर उठा।
आइए, हम सभी मिलकर अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें और नई पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कारों को और मजबूत करें।
समस्त ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दिये। कार्यक्रम में उप सरपंच विजय साहू, पूर्व उप सरपंच रोशन साहू, भाजपा नेता प्रेम साहू, भाजपा नेता पुणेंद्र साहू, तिलक साहू अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे।
