भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सुपेला चौंक से स्व. विद्यारतन भसीन रेल्वे अंडरब्रिज से होकर सेक्टर एरिया गैरेज रोड़ में पहुँचते ही गड्ढे में बारिश का पानी भरा रहने से राहगीरों को उसमें से निकलने में काफी दिक्कत परेशानियाँ हो रही है दुर्घटनाओं को न्यौता जानलेवा गैरेज रोड़ पावर हाऊस रेल्वे स्टेशन से लेकर अंडर ब्रिज तक सड़कों में भरा रहता है पानी निकासी के लिए जगह नहीं होने से सड़क में कीचड़ युक्त पानी हमेशा यहाँ जमा रहता है उसी जगह मोड़ भी है फिसलन,के साथ साथ सड़क भी खराब हो रही है।
