भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, आप सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों एवं समस्त देशवासियों को भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा की शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं । भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारत की सबसे प्राचीन एवं भव्य धार्मिक परंपराओं में से एक है । इसका प्रमुख आयोजन उड़ीसा के पुरी धाम में होता है । जहां भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा भव्य रथों पर विराजमान होकर अपनी मौसी मां के मंदिर तक नगर भ्रमण करते हैं । यह यात्रा प्रेम, समानता, सेवा,आस्था और मानवता का संदेश देती है। मान्यता है कि भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच जाकर उन्हें दर्शन देते हैं । जिससे प्रत्येक व्यक्ति को उनकी दिव्य सानिध्य का सौभाग्य प्राप्त होता है। रथ यात्रा हमें यह प्रेरणा देती है कि हम जीवन में प्रेम, सद्भाव, करुणा, सेवा और धर्म के मार्ग पर चले तथा समाज में एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करें। इस पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगल का आशीर्वाद प्रदान करे।
