राजनांदगांव/बैंक से निकाली रकम चोरी (उठाईगिरी) करने वाला शातिर आरोपी को मध्यप्रदेश के मुतलई से किया गिरफ्तार,साइबर सेल राजनांदगांव एवं चौकी तुमडीबोड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,बैंक से निकाली रकम को महिला के स्कूटी की डिक्की से चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार,आरोपी बैंक के आस-पास रेकी कर देता था घटना को अंजाम,शातिर चोर को मुलतई मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।आरोपी के विरुद्व मध्यप्रदेश में भी चोरी के कई मामले दर्ज है।”‘आरोपी का नाम'” – विजय सिंह पिता आनंदराम नट उम्र 42 वर्ष साकिन कण्ड्रजा कांशापारा विजयनगर थाना कंम्पू जिला रायगढ (छग)। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एंव नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देश में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमडीबोड़ को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण के अनुसार, प्रार्थीया रीता वैष्णव निवासी ग्राम दर्राबांधा तेन्दूनाला 02.06.2026 को जिला सहकारी बैंक तुमडीबोड़ से नगद राशि निकालकर अपने स्कूटी की डिक्की में रखकर अपने घर जा रही थी, रास्ते में वह छत्तीसगढ होटल तुमडीबोड़ में नाश्ता करने के लिए रुकी। इसी दौरान आरोपीयों ने बड़ी ही सफाई एवं योजनाबद्ध तरीके से स्कूटी की डिक्की में रखे नगदी रकम 44,000/-रु को चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस चौकी तुमडीबोड़ द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपीयो की पहचान कर पतासाजी की गई, तत्पश्चात आरोपी को मुलतई मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथी जतीन ग्वाला के साथ मिलकर चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया। प्रकरण का अन्य आरोपी नितिन ग्वाला फरार है, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है। आरोपी विजय सिंह पिता आनंदराम उम्र 42 वर्ष साकिन कण्ड्रजा कांशापारा विजयनगर थाना कंम्पू जिला रायगढ (छग) को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
