जांजगीर – चांपा/एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे ग्राम करही गोलीकांड घटना स्थल पहुंचे SP विजय कुमार पाण्डेय।
आरोपियों की धरपकड़ हेतु “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत, मृतक परिवार वालो से मिलकर घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए जानकारी लिए। जिले के बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड की गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 06 सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने गए हुए थे। प्रशिक्षण पूर्ण कर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे सीधे ग्राम करही पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
