भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर इस हमले के पीड़ितों को अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है आज के दिन हम पिछले वर्ष पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। अपनों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में बसी है आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है जिसके विरुद्ध हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे पराजित करना होगा।