भिलाई/आचार्य जेबी कृपलानीस्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और इंडियन नेशनल कांग्रेस के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे – बदरुद्दीन कुरैशी

भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, 10 अप्रैल को आचार्य जेबी. कृपलानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे और इंडियन नेशनल कांग्रेस के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे । उनका जन्म 1888 में हुआ था और वह एक प्रसिद्ध शिक्षक समाजसेवी तथा स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर कई आंदोलन में भाग लिया जिन में असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख है । 1947 में वे कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने, जब भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुए । उन्होंने सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा दिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का योगदान भारत की आजादी में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है । कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई और इसमें देश भर के लोगों को एकजुट कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया । महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन को दिशा दिया । आजादी के बाद भी कांग्रेस ने देश के विकास, संविधान निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत को आजाद दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *