भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, आज 29 मार्च को भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । वह हिंदी साहित्य के प्रख्यात कवि होने के साथ-साथ गांधीवादी विचारधारा के सशक्त समर्थक थे । उनके काव्य में सत्य, अहिंसा,सादगी और मानवी मूल्यों की गहरी छाप स्पष्ट रूप से दिखाई देती है । जो महात्मा गांधी के सिद्धांतों से प्रेरित थी । भवानी प्रसाद मिश्र की विचार और रचनाएं कांग्रेस के मूल विचारधारा लोकतंत्र, सामाजिक समानता और जन सेवा से भी गहराई से जुड़ी रही है । उनकी कविताएं समाज में जागरूकता लाने और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करती है।
इस अवसर पर हम सभी उनके साहित्य योगदान को नमन करते हैं।
