भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, आज 26 मार्च को महान हिंदी साहित्यकार कवित्री और शिक्षा वेद महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं । छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ के रूप में उन्होंने हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयां दी और अपने संवेदन से लेखन से समाज में नारी चेतना, करुणा और मानवीय मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया । उनके द्वारा रचित काव्य एवं गद्य आज भी प्रेरणा का स्रोत है और नई पीढ़ी को साहित्य के प्रति जागरुक करते हैं l इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और कांग्रेस पार्टी सदैव शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है । जो महादेवी वर्मा के सिद्धांतों से मेल खाता है विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के माध्यम से पार्टी उनके साहित्य और समाज सुधार के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है l
