बलौदा बाजार/आरोपियों द्वारा ग्राम बलौदी एवं ग्राम रामपुर निवासी दो लोगों से जादू मंत्र के नाम पर किया गया ठगी,आरोपी पिता-पुत्र, पैसे को कई गुना बढ़ाने का प्रलोभन देते हुए लोगों को लेते थे अपने झांसे में,दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों द्वारा कुल ₹5,00,000 रकम लेकर किया गया धोखाधड़ी। पैसा वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की दिया जाता था धमकी। पुलिस टीम द्वारा जांच कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को ग्राम धौराभाटा थाना खरोरा जिला रायपुर से लिया गया हिरासत में। आरोपियों से एक मोबाइल एवं ₹5000 नगदी किया गया जप्त
“”आरोपियों के नाम””: दीनदयाल जांगड़े उम्र 66 साल निवासी ग्राम धौराभाठा थाना खरोरा जिला रायपुर,पुरुषोत्तम जांगड़े उम्र 35 साल निवासी ग्राम धौराभाठा थाना खरोरा जिला रायपुर।
