जगदलपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव को दी गई शुभकामनाएं

जगदलपुर/भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त बस्तर जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव को उनके नए दायित्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे तथा जगदलपुर महापौर संजय पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में डॉ. सुभाऊ कश्यप, सुधीर पांडे, आर्यद्र सिंह आर्य, परिश बेसरा, सुरेश मिश्रा, योगेंद्र पांडे, सभापति संग्राम सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अभिलाष यादव को संगठन को नई ऊर्जा देने और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *