दुर्ग/अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बिक्री करते 05 आरोपी गिरफ्तार। दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 04 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से कुल 118 पौवा अवैध शराब, बिक्री की रकम एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन जप्त किया गया। जप्त अवैध शराब की कीमत 11,800 रुपये तथा वाहन सहित कुल जप्त सामग्री की कीमत 62,300 रुपये से अधिक है। मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सुपेला, पुरानी भिलाई-2 एवं दुर्ग पुलिस द्वारा पृथक-पृथक स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।””””मुख्य बिंदु”””: दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 04 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। “”””संक्षिप्त विवरण””””: अवैध शराब की बिक्री के संबंध में प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना सुपेला, पुरानी भिलाई-2 एवं दुर्ग पुलिस की टीमों द्वारा संबंधित स्थानों पर दबिश देकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीमों द्वारा मौके पर आरोपियों को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पृथक-पृथक कुल 118 पौवा अवैध शराब, शराब बिक्री की रकम 500 रुपये तथा अपराध में प्रयुक्त 01 एक्टिवा वाहन जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।””””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)””: आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब अपने कब्जे में रखकर उसे ग्राहकों को बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्र की गई और अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को अवैध शराब सहित पकड़ा गया।”””घटना स्थल””””: थाना सुपेला, पुरानी भिलाई-2 एवं दुर्ग थाना क्षेत्र के अंतर्गत 04 पृथक-पृथक स्थान।””””आरोपी का नाम”””: चन्दन चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिंगरी पारा, सुपेला, जिला दुर्ग। रजत यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी पांच रास्ता, सुपेला, जिला दुर्ग। अनिता राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग। कुंती साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी शांति नगर, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग। रवि टण्डन, उम्र 20 वर्ष, निवासी नगपुरा, जिला दुर्ग। “””जप्त सामग्री”””: कुल 118 पौवा अवैध शराब, कीमत 11,800 रुपये। शराब बिक्री की रकम 500 रुपये। अपराध में प्रयुक्त 01 एक्टिवा वाहन, कीमत लगभग 50,000 रुपये। कुल जप्त सामग्री की कीमत 62,300 रुपये।”””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला, पुरानी भिलाई-2 एवं दुर्ग में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने प्राप्त मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया।”””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
