दुर्ग/डीजल डलवाने पहुंचे ट्रक चालक-हेल्पर से विवाद के बाद धारदार हथियार से प्राणघातक हमला,जामुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। राहुल पेट्रोल पम्प जामुल में ट्रक साइड लगाने की बात को लेकर चालक एवं हेल्पर का प्रार्थी पक्ष से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान हेल्पर द्वारा मारपीट तथा ट्रक चालक द्वारा जान से मारने की धमकी देकर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना की सूचना पर जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित विवेचना एवं घेराबंदी के माध्यम से आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार बरामद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।”””मुख्य बिंदु”””:21.09.2026 की रात्रि राहुल पेट्रोल पम्प जामुल में ट्रक साइड लगाने की बात को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया।
“””संक्षिप्त विवरण””:21.09.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे प्रार्थी धनंजय शर्मा, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई, ट्रक में डीजल डलवाने के लिए राहुल पेट्रोल पम्प जामुल पहुंचा था। पेट्रोल पम्प पर पूर्व से खड़े ट्रक क्रमांक CG -04-QB -1851 के चालक एवं हेल्पर द्वारा ट्रक हटाने की बात को लेकर प्रार्थी पक्ष के चालक नितीश कुमार से विवाद एवं गाली-गलौज की गई। इसी दौरान हेल्पर द्वारा हाथ-मुक्का से मारपीट की गई तथा ट्रक चालक द्वारा जान से मारने की धमकी देकर धारदार हथियार से नितीश कुमार के सिर पर हमला किया गया, जिससे उसे चोट आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश एवं घेराबंदी कर आरोपी लखविंदर सिंग उर्फ पिन्टु को 22.09.2026 को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी जसनदीप सिंग फरार है, जिसकी तलाश जारी है।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)””:
ट्रक साइड लगाने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी पक्ष द्वारा पहले गाली-गलौज एवं मारपीट की गई तथा विवाद बढ़ने पर ट्रक चालक ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया।”””घटना स्थल”””:राहुल पेट्रोल पम्प, जामुल, जिला-दुर्ग।”””आरोपी का नाम”””:
लखविंदर सिंग उर्फ पिन्टु, उम्र 48 वर्ष, निवासी EWS-410, हाउसिंग बोर्ड भिलाई, थाना जामुल, जिला-दुर्ग।”””जप्त सामग्री”””: लोहे का 01 धारदार हथियार।
“””सराहनीय कार्य””: उक्त कार्यवाही में थाना जामुल में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।”””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें तथा किसी भी मारपीट अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
