दुर्ग/शिवनाथ नदी रोड बेलदार पारा में अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 28 नग देशी मसाला मदिरा एवं बिक्री रकम सहित ₹2,930 की सामग्री जप्त।””मुख्य बिंदु””: मुखबिर सूचना पर शिवनाथ नदी रोड बेलदार पारा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 28 नग देशी मसाला मदिरा, प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरी सीलबंद बोतलें बरामद की गईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 5.04 बल्क लीटर एवं कीमत ₹2,800 तथा बिक्री रकम ₹130 जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।”””संक्षिप्त विवरण”””:
अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान 18.09.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी रोड, बेलदार पारा दुर्ग के पास एक व्यक्ति बोरी में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी साहू मेडिकल के पीछे, बजरंग नगर, दुर्ग, थाना व जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताया। आरोपी के कब्जे की तलाशी लेने पर 28 नग देशी मसाला मदिरा, प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरी हुई सीलबंद हालत में, कुल 5.04 बल्क लीटर, कीमत ₹2,800 तथा शराब बिक्री की रकम ₹130 बरामद हुई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा शराब एवं बिक्री रकम को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)””: आरोपी द्वारा देशी शराब को अपने कब्जे में रखकर शिवनाथ नदी रोड बेलदार पारा के पास ग्राहकों को अवैध रूप से बिक्री किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को शराब एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा।”””घटना स्थल”””: शिवनाथ नदी रोड, बेलदार पारा, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।””आरोपी का नाम”””: मनीष निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी साहू मेडिकल के पीछे, बजरंग नगर, दुर्ग, थाना व जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।””जप्त सामग्री””: 28 नग देशी मसाला मदिरा, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.04 बल्क लीटर, कीमत ₹2,800 एवं शराब बिक्री रकम ₹130, कुल जुमला राशि ₹2,930।
“””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक, मौके पर घेराबंदी, आरोपी की गिरफ्तारी एवं शराब जप्त करने की कार्यवाही विधिवत रूप से की गई।””दुर्ग पुलिस की अपील””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों की सूचना देकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
