महासमुंद/गणेश उत्सव के पावन अवसर पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण के बीच गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने ग्राम गुरूडीह, खरसा, लहंगर, सेन कपाट एवं सिरपुर में स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के समक्ष क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सद्भावना और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश जी को विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से प्रत्येक शुभ कार्य का शुभारंभ करने की परंपरा है। गणेश उत्सव के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंचती हैं तथा समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है।
अशवंत तुषार साहू ने गणेश उत्सव समितियों द्वारा किए जा रहे आयोजनों की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से गणेश उत्सव को श्रद्धा, शांति, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया। इस दौरान विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। ग्रामवासियों एवं आयोजन समितियों ने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
