भिलाई/मॉडिफाइड वाहनों में डीजे साउंड सिस्टम तेज लाईटों एवं ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) भिलाई संयुक्त जिला द्वारा आपका ध्यान दुर्ग एवं भिलाई क्षेत्र में वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए डीजे साउंड सिस्टम तेज एवं मोडिफाइड लाइट्स तथा अत्यधिक बेस,ध्वनि प्रदूषण के कारण आम नागरिकों को हो रही गंभीर परेशानियों की ओर आकृष्ट कराना है।डीजे वाहनों पर लगी मूविंग,शार्पी,हाई-इंटेसिटी,एल एडी,लाईटें दूर तक जाने वाली इतनी तेज होती है कि सामने से आ रहे वाहन चालकों की आंखें कुछ सेकंड के लिए चौधियां जाती है तेज रोशनी के कारण चालक को कुछ पलों के लिए आगे का रास्ता या दूसरा वाहन या पैदल चल रहा है व्यक्ति दिखलाई नहीं देता इस तरह की तेज चमकदार या नीली,लाल,पीली,सफेद,अनधिकृत लाईटों का उपयोग करना अवैध है। गली मोहल्लों में 15 से 20 फीट की ऊँचाई,12 फिट की चौड़ाई,वाले मोडिफाईड डीजे वाहन के घुसने से घरों कंपन होने लगती है घर में रखें सामान,व छज्जें,गिरने लगते हैं घर में बीमार व्यक्ति का दम निकलने लगता है और अफरा तफरी मच जाती है जिससे आये दिन देखने सुने जा सकते हैं छोटे-बड़े वाहनों में मोडिफाईड कर वाहन चलाये जा रहे हैं नियम के अनुसार सीधे सीधे कानून का उल्लंघन होता है। त्यौहार,हमारी संस्कृति पहचान है। हमें यह समझना होगा कि भक्ति और उल्लास मन से होता है शोर से नहीं दूसरे की असुविधा का ध्यान रखकर ही त्यौहारों की पवित्रता को बनाए रख सकते हैं। अस्पतालों स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास स्थित साइलेंट जोन में भी नियमों की अवहेलना कर तेज ध्वनि,में डीजे बजाए जा रहे हैं। जिससे मरीजों,के उपचार में बाधा उत्पन्न हो रही है इस प्रकार की तेज ध्वनि,एवं प्रकाश,से बच्चों, बुजुर्गों,महिलाओं,एवं बीमार मरीजों,की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है साथ ही स्कूली, छात्रों की पढ़ाई भी विध्न हो रहा है। डीजे की म्यूजिक मे अपराधी तत्व भीड़ में सक्रिय रहते हैं मारपीट,गैंगवार,होने जैसी सम्भावनाएँ बनी रहती है आपातकालीन सेवाएं रूक जाती है एम्बुलेंस,पुलिस वाहन, मरीजों के परिजन,भी जाम में फंस जाती है जिससे आमजनता का जनजीवन प्रभावित होता है अतः हमारा विनम्र अनुरोध एवं मांगे इस प्रकार है – दुर्ग भिलाई क्षेत्र में बिना अनुमति मोडिफाइ,डीजे साउंड सिस्टम लगे वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए एवं ऐसे वाहनों को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। अस्पतालों,स्कूलों, कॉलेज, एवं धार्मिक, स्थलों के आसपास 100 मीटर क्षेत्रों में साइलेंस जोन के नियमों का कड़ाई से पालन सुरक्षित किया जाए। मॉडिफाइड तेज एवं असुरक्षित लाइट्स एलईडी, हाई बीम लगाने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चलानी कार्रवाई की जाए। डीजे वाहन को नशें की हालत में चलाने और चलित वाहन पर अन्य लोगों को बैठने रोक लगाई जाए । ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर कठोर जुर्माना एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन सौंपने वालों में शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,दुर्ग,भिलाई,सयुंक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,भिलाई सचिव संतोष यादव,संभाग उपाध्यक्ष पप्पू मानिकपुरी,शहर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, यसवंत सिंह हैं।
